- पूर्व एसपी अजय सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बोले उपायुक्त
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। शहीद पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बरवाटोली स्थित अजय उद्यान में 4 अक्टूबर को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में शहीद एसपी अजय सिंह के माता, पिता, पुत्र, पौत्र, परिजनों ने उद्यान में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी आदि शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व पुष्पांजलि के माध्यम से श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि शहीद अजय सिंह आज भी अपने उसी स्वरूप में जिला प्रशासन के कार्यों, जिला प्रशासन की सोच व संभावनाओं में उपस्थित हैं। भविष्य में भी रहेंगे।
उन्होंने जो भी परिकल्पनाएं की होंगी, जिला प्रशासन का उस दिशा में लगातार कार्य करने का प्रयास रहता है। जिला प्रशासन उनकी परिकल्पनाओं और संभावनाओं अवश्य पूरा करेगी। साथ ही, उनके परिवार के सुख-दुःख में जिला प्रशासन हमेशा साथ खड़ी है।
पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाता है। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह समेत अन्य शहीदों के बलिदान का ही परिणाम है कि लोहरदगा समेत पूरे झारखंड में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है।
इससे पूर्व कार्यक्रम में शहीद को सलामी दी गयी। जिला प्रशासन की ओर से परिजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तर के पदाधिकारी, शहीद अजय सिंह के परिजन, समाजसेवी व आमजन उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230


