एम्‍स देवघर में हुए कई कार्यक्रम, संस्थान को स्वच्छ रखने की शपथ ली

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवघर। गांधी जयंती पर एम्स देवघर में कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ  प्रो. (डॉ.) सौरभ वार्ष्णेय के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए प्रो. (डॉ.) वार्ष्णेय ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन मूल्य—ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और आत्मधर्मिता—आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने सभी से इन सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) का समापन भी किया गया। अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. ऋचा ने बताया कि इस दौरान एम्स ओपीडी, सीएचसी देवीपुर, यूएचटीसी कल्याणपुर एवं कुष्ठ कॉलोनी में अनेक स्वास्थ्य शिविर और जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन अवसर पर संकाय सदस्यों ने महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का समापन भी हुआ। इस अभियान में संस्थान के स्वच्छता अधिकारियों ने संस्थान में स्वच्छता कार्यक्रम किये। संकायगण, प्रशासनिक कर्मचारियों, अन्य स्टाफ और विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया। उन्हें संस्थान को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई।

आज से विशेष अभियान- 5.0 का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम “स्वच्छता का संस्थागतकरण” के उद्देश्य के साथ गत 4 वर्षो से चलाया जा रहा है। इस वर्ष का अभियान ई कचरे के सुरक्षित एवं सुगम निराकरण पर केन्द्रित है। अभियान 30 अक्‍टूबर तक चलेगा। 

समारोह में डीन एकेडमिक प्रो. हरमिंदर सिंह, मेडिकल सुपरि‍टेंडेंट प्रो. सत्य रंजन पात्रा, डीन रिसर्च प्रो. प्रतिमा गुप्ता और अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLKस्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230