रांची। गुरुवार (2 अक्टूबर) को रावण दहन पर बारिश का साया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है। उसने यह भी बताया है कि रांची समेत झारखंड के 11 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। राजधानी में सुबह से ही बारिश हो रही है।
दरअसल, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र के डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है। यह आगे उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और तीव्र होकर डीप डिप्रेशन यानी गहरे अवदाब में बदल जायेगा।
इसके 3 अक्टूबर की सुबह दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्रप्रदेश तटों को पार करने की संभावना है। इस मौसमी प्रणाली के असर से झारखंड में 2 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो जायेगा। यह 4 अक्टूबर तक चलेगा।
2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक राज्य में लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। कुछ जिलों में भारी बारिश से बहुत भारी वर्षा होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और आवश्यक सावधानी बरतें। इस दौरान वज्रपात और आंधी की भी आशंका है। इसलिए कहा जा रहा है कि इस बार रावण दहन पर बारिश का साया मंडरा रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK