उपायुक्‍त का निर्देश, प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित रूट से ही जाए

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। दुर्गा पूजा-2025 पर जिला में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की नया नगर भवन में ज्‍वाइंट ब्रीफिंग की गई। इस मौके पर उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि जिला में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था के संधारण के लिए आपकी प्रतिनियुक्ति की गई है।

उपायुक्‍त ने कहा कि पूर्व में भी लोहरदगा जिला में पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये गये हैं। इसी परंपरा को कायम रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। पूर्व में भी जो निर्देश दिए गए हैं उनका पालन करें। पूजा पंडालों में भीड़ को ठीक से नियंत्रित करना है। पूजा समितियों, शांति समिति सदस्यों व समाज के प्रबुद्धजन से संपर्क बनाये रखना है।

दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाये रखेंगे। भीड़ में असामाजिक व आपराधिक तत्वों पर नजर अवश्य बनाये रखें। किसी अप्रिय घटना की स्थिति में कंपोजिट कंट्रोल रूम व वरीय पदाधिकारियों को अवश्य सूचित करें।

उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा के पश्चात प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित रूट से ही जाए। किसी भी स्थिति में रूट नहीं बदला जाए। विसर्जन के समय जिस स्थान पर विसर्जन किया जाना है, वहां पानी की गहराई अवश्य देख लें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो। पूजा समितियों को भी इसके लिए आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। बिजली के तारों को भी विसर्जन रूट में जल्द ठीक कर लिया जाए। अन्य क्षेत्रों में भी इसे ठीक कर लिया जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *