जायंट्स सेवा सप्ताह के पांचवे दिन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के तत्वावधान में सेवा सप्ताह के पांचवे दिन ग्राम सुखबाना स्थित आशुतोष मिश्रा के फार्म हाउस परिसर में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर 20 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जायंट्स आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने की।

अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। हर वर्ष बरसात के मौसम में एक-एक पेड़ अवश्य लगाएं, ताकि आने वाले समय में पानी की समस्या से निजात मिल सके।

अध्‍यक्ष ने कहा “एक धरती, एक मौका, एक समय में एक पेड़ लगाना ही हमारा संकल्प होना चाहिए। जितना हरा-भरा वातावरण होगा, उतना ही जीवन खुशहाल होगा। पेड़ बचाओ, जीवन बचाओ और धरती माता की रक्षा करो।”

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अमित शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अशोक सोनी, कोषाध्यक्ष गौतम कुमार गुप्ता, निर्देशक राजेश सोनी, जय प्रकाश कुमार, अनूप शर्मा, आशुतोष मिश्रा, आलोक राज समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *