विश्वकर्मा पूजा के दिन सम्मानित किए गए कारखाना के 10 श्रमिक

झारखंड
Spread the love

  • श्रमिकों की मेहनत और परिश्रम से ही राष्ट्र और राज्य की प्रगति संभवः सुनील गुप्ता

रांची। राजधानी रांची के कोकर स्थित रतन लाल अग्रवाल की फैक्ट्री में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर 10 कामगारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर किया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश, रांची के कोषाध्यक्ष श्रवण बरनवाल, रतन लाल अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

श्रमिकों को सम्मानित करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील गुप्ता ने कहा कि, श्रमिकों की मेहनत और परिश्रम से ही राष्ट्र और राज्य की प्रगति संभव है। राष्ट्र और राज्य की विकास यात्रा में सदियों से श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान रहा है।

जिन कामगारों को सम्मानित किया गया, उनमें महावीर लोहरा, भागीरथ हलधर, सुरेंद्र लोहरा, चितरंजन, शिवनाथ लोहरा, संदीप लोहरा, राजेंद्र रविदास, जीवन, सावना मुंडा और मल्लेश सिंह शामिल हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *