केरेडारी (हजारीबाग)। संघर्ष समिति की पहल पर एनटीपीसी के सौजन्य से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जोरदाग व आगर टोला में विद्यार्थियों के बीच 300 सोलर लैंप का वितरण किया गया। इस मौके पर केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी व संघर्ष समिति के कई लोग मौजूद थे।
प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि एनटीपीसी द्वारा दिए गए सोलर लैंप छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में अवश्य मददगार साबित होगा। बच्चे लाइट पाकर काफी खुश दिखे।
प्रमुख ने कहा कि आगर टोला, विद्यालय में पानी के अभाव के कारण बच्चे कुएं से पानी लाकर प्यास बुझाते हैं। इस विद्यालय परिसर में पानी की सुविधा की मांग की।
मौके पर अखिलेश पासवान, कालो राम, अनिल मुंडा, कृष्ण कुमार गुप्ता के अलावा एनटीपीसी के अधिकारी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK