तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा शुरू, जानें गिरिराज ने क्या कहा…  

बिहार देश
Spread the love

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच तेजस्वी यादव की मंगलवार से बिहार अधिकार यात्रा शुरू हो गई। यह यात्रा 5 दिनों तक चलेगी, जिसमें वे राज्य के कई जिलों का दौरा करेंगे और बेरोजगारी, पलायन, किसानों की समस्याएं और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता से सीधे संवाद स्थापित करेंगे। 

इधर, आरजेडी ने एक्स पर तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा का पोस्ट शेयर किया है। पार्टी ने लोगों से अपील की है कि चलो बिहार, बिहार बदले, 20 साल पुरानी खटारी सरकार बदलें। 

वहीं, तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि तेजस्वी को अकेले नहीं, बल्कि पूरा परिवार लेकर यात्रा पर निकलना चाहिए।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी लालू प्रसाद यादव को भी साथ ले जाएं, ताकि उन्हें समझ में आए कि विकास असल में किसे कहते हैं। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव के दौर में गरीबों से पूछा जाता था कि बिजली का क्या करोगे?

सड़क का क्या करोगे? केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि आज वही बिहार सड़कों से जुड़ा है, बिजली हर घर तक पहुंची है।  अगर लालू जी को सड़क से पूरे बिहार की यात्रा कराई जाए, तो उन्हें महसूस होगा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की जोड़ी ने राज्य को किस मुकाम तक पहुंचाया है।

उन्होंने तेजस्वी की यात्रा को महज राजनीतिक स्टंट बताते हुए कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि कौन वास्तविक विकास कर रहा है और कौन सिर्फ वादा करता है। 

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK