सफाई अभियान, शपथ एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में स्वच्छता ही सेवा अभियान “स्वच्छोत्सव” के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल परिसर में सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सफाई अभियान, स्वच्छता शपथ और पौधारोपण किया गया।

ज्ञात हो कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन पूरे देश में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में भी जनभागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता विजय कुमार, कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार मिश्रा, सभी सहायक अभियंता, जिला समन्वयक, कनिय अभियंता एवं प्रमंडल के सभी कर्मीगण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने मिलकर परिसर की सफाई की। पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई, जिसमें सभी ने प्रतिदिन स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक एवं कचरे का निस्तारण सुनिश्चित करने और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरुकता फैलाने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *