Jharkhand Weather : रांची। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसकी वजह से कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 14 सितंबर, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
सभी स्थानों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 15 से 17 सितंबर तक राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 15 से 18 सितंबर तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।
यहां होगी भारी बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार 15 सितंबर को सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, धनबाद, खूंटी, रामगढ़ जिले में देखने को मिलेगा।
मौसम केंद्र के अनुसार 16 सितंबर को देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, रांची, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, चतरा, रामगढ़ जिले में देखने को मिलेगा।
मौसम केंद्र के अनुसार 17 सितंबर को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, पलामू, गढ़वा, चतरा जिले में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK