रांची। बड़ी खबर आई है, सुदेश महतो की आजसू पार्टी के पूर्व विधायक लंबोदर महतो के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है।
दायर याचिका में कहा गया है कि पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने कई स्रोतों से काफी अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस याचिका में उनके दामाद राजेश कुमार की संपत्ति में भी इन्वेस्टमेंट बताया गया है। वर्तमान में राजेश कुमार डिप्टी डायरेक्टर साझा के पद पर पदस्थापित हैं।
गढ़वा के रहने वाले उपेंद्र कुमार ने जनहित याचिका में दस्तावेज संलग्न करते हुए यह तथ्य प्रस्तुत किया है कि राजेश कुमार ने रांची के ऐदलहातू में घर बनाया है, जिसकी कीमत तीन करोड़ से ऊपर है।
इससे पूर्व कई अंचलों में अंचलाधिकारी के पद पर पदस्थापित रहते हुए और अपने ससुर लंबोदर महतो और उनकी पत्नी के साथ मिलकर 100 करोड़ से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसके साथ ही लंबोदर महतो की संपत्ति की भी पूरी जानकारी याचिका में दी गई है।
याचिका के मुताबिक लंबोदर महतो का तीन तल्ला मकान लोवाडीह, रांची में है, 2 प्लॉट भी लोवाडीह रांची में है, 4 एकड़ जमीन कसमार, बोकारो में है, गोमिया में भी खाता नंबर 223 प्लॉट संख्या 679 है, इसके अलावा खाता नंबर 141, प्लॉट नंबर 1513 रकबा 19 डिसमिल है, इनके और परिवार द्वारा गोपिका फाउंडेशन ट्रस्ट भी चलाया जाता है, इसमें भी कई संपत्तियां हैं।
लंबोदर महतो द्वारा 79 लाख की किताबें विधायक मद से खरीदी गईं। इन किताबों की खरीददारी बाजार मूल्य से अत्यधिक मूल्य पर की गई। लंबोदर महतो द्वारा चुनावी हलफनामा में कई संपत्तियों का जिक्र नहीं किया गया है।
साथ ही जिनका वर्णन किया गया है, उन्हें बाजार मूल्य से काफी कम दाम में खरीददारी दिखाई गई है। इस याचिका में झारखंड सरकार, पुलिस महानिदेशक, एसीबी और आयकर विभाग को प्रतिवादी बनाया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK