उप विकास आयुक्त ने योजनाओं का निरीक्षण किया

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवघर। उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने मोहनपुर प्रखंड की पंचायत रढ़िया का क्षेत्र भ्रमण कर गांव रोहनपुर में जलछाजन प्रकोष्ठ द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के निरीक्षण के क्रम में पाई गयी त्रुटियों का निराकरण करने का निर्देश उपस्थित पदाधिकारियों को दिया। प्राक्लन की विशिष्टियों के अनुरूप काम करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा ग्राम पंचायत कार्यालय रढ़िया के निरीक्षण के क्रम में मनरेगा के तहत संधारित सात अनिवार्य पंजीयों की जांच की गई, जो अद्यतन नहीं पाई गई। इस पर डीडीसी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अबिलम्ब पंजि‍यों को अद्यतन  करने का निर्देश रोजगार सेवक को दिया गया। आगे पंचायत भवन में आये आगंतुकों से पूछताछ कर उनको मिलने वाले लाभ एवं पंचायत में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली गई।

निरीक्षण के दौरान जिला जल छाजन प्रकोष्ठ के तकनीकी विशेषज्ञ, संबंधित पीआईए के तकनीकी पदाधिकारी, सम्बंधित पंचायत के रोजगार सेवक, पंचायत सेवक, मुखिया आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK