Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को फिर जान से मारने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आई है, झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है।

रविवार की देर रात करीब 12 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर 7005758247 से कॉल कर मंत्री को धमकी दी गई है। इसके बात पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिस समय इरफान अंसारी को कॉल करके धमकी दी गई, वे उस समय बोकारो के सर्किट हाउस में रुके थे, जहां वे आधिकारिक कार्यक्रमों के सिलसिले में पहुंचे थे।

धमकी देने वाले ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हत्या की धमकी दी। मंत्री को कहा कि तुम बस इंतजार करो। तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे। मंत्री ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी है। 

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK