मांगों को लेकर कल डीएसई के आदेश की प्रति जलाएंगे शिक्षक

झारखंड
Spread the love

  • स्थापित नियमों से परे डीएसई की कार्यशैली से शिक्षकों में भारी उबाल

रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की रांची इकाई के आह्वान पर सभी प्रखंडों से प्राथमिक व मध्य विद्यालय शिक्षक कचहरी स्थित शिक्षा परिसर में जमा हुए। शिक्षक दिवस पर मांगों को लेकर डीएसई के आदेश की प्रति जलाने के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्‍प लिया।

रांची जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने हिंदी टिप्पण पास करने के विषय को आधार बनाते हुए जिले के लगभग तीन हजार शिक्षकों की जुलाई से ही वार्षिक वेतनबृद्धि पर रोक लगाकर रखी है। बाद में पत्र जारी कर प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी का शपथ पत्र शिक्षकों को देने की बात कही। इससे जिले के शिक्षकों में भारी आक्रोश व उबाल में है। इसे अव्यवहारिक बताते हुए शिक्षकों ने शपथ पत्र देने से इंकार किया।

संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि जिले के प्रथमिक व मध्य विद्यालयों के शिक्षक आंदोलन करने पर विवश हैं। अपनी जायज मांगों के समर्थन में आंदोलन के प्रथम चरण में शिक्षक 5 सितंबर को डीएसई बादल राज द्वारा वार्षिक वेतन वृद्धि में शपथ पत्र देने की मांग की प्रति कचहरी स्थित शिक्षा परिसर में जलाएंगे। इसकी तैयारी सभी प्रखंडों में की जा रही है।

इस अवसर पर अनूप केशरी, नसीम अहमद, राकेश कुमार, अजय ज्ञानी, संतोष कुमार, सलीम सहाय, कृष्ण शर्मा, अफसरुद्दीन, गोवर्धन महतो, सतीश बड़ाइक, सुमंत कुमार लाल, शिवनाथ टोप्पो, आगमलाल महतो, संतोष तिवारी, विजय मुंडा, सहदेव कुमार, शमीम अंसारी, कमलेश कुमार, जुबैर अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK