
- जीवन की अगली पारी में भी सक्रिय रहें : मंजूनाथ भजन्त्री
रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन 1 सितंबर, 2025 को किया गया। इस अवसर पर जिले के नौ सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को मोमेंटो, शाल और सम्मान पत्र प्रदान कर उनके समर्पण और सेवा भावना की सराहना की। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि सभी शिक्षकों को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान कर दिए गए, जो रांची जिला प्रशासन की एक अनुकरणीय पहल है।
सम्मानित किए गए शिक्षक
- श्रीमती तलत फातमा, सहायक शिक्षिका, राजकीय मध्य विद्यालय उर्दू हिन्दपीढ़ी, रांची-2
- श्रीमती सुनिता कुमारी, सहायक शिक्षिका, राजकीय मध्य विद्यालय अशोकनगर, रांची-2
- श्रीमती रेखा कच्छप, सहायक शिक्षिका, राजकीय मध्य विद्यालय चुद्ध, कांके
- सच्चिदानंद महतो, सहायक शिक्षक, राजकीय मध्य विद्यालय अरसंडे, कांके
- श्रीमती नीलम अंजु पुर्ति, सहायक शिक्षिका, राजकीय मध्य विद्यालय मासु, अनगड़ा
- श्रीमती पुष्पा टोप्पो, सहायक शिक्षिका, राजकीय मध्य विद्यालय अनगड़ा
- मनोज कुमार सिंह, सहायक शिक्षक, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुड़गुड़जाड़ी, मांडर
- सोमर साहु, सहायक शिक्षक, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पांडु लापुंग
- श्रीमती खीस्त दुलारी सुबरदानी कुल्लू, सहायक शिक्षिका, बेथेसदा बालिका मध्य विद्यालय, रांची
शिक्षा में अमिट छाप छोड़ी
इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई दीं। उन्होंने कहा, “शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं, जिनका योगदान अतुलनीय है। आप सभी ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त लाभ प्रदान करना जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
जिला प्रशासन की पहल
यह पेंशन दरबार-सह-सम्मान समारोह जिला प्रशासन की उस संवेदनशील और त्वरित कार्यप्रणाली को दर्शाता है, जो सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति सम्मान और उनके हितों के प्रति कटिबद्धता को प्राथमिकता देता है। इस तरह के आयोजन न केवल सेवानिवृत्त कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित करते हैं। उपायुक्त ने कहा कि इस तरह के आयोजन सभी विभागों को आयोजित करना चाहिए, जिससे सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त लाभ प्रदान किए जा सके।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK