विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिले के फोरलेन मार्ग पर बुधवार को हुए सड़क हादसे ने एक बार फिर ग्रामीणों को झकझोर दिया। मेड़ना गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से गरनाहा गांव निवासी 33 वर्षीय ननहक कुमार राम की मौत हो गई। मौके पर ही उनकी जान चली गई।

ननहक कुमार अपने घर से लापो की ओर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने फोरलेन पार करने की कोशिश की, उसी वक्त तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीण बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए। उन्होंने शव को बीच सड़क पर रखकर आवागमन रोक दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने फोरलेन को “मौत का रास्ता” बताते हुए कहा कि यह तीसरी घटना है, जिसमें लोगों की जान जा चुकी है।
गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि जब तक अंडरपास का निर्माण नहीं होगा, तब तक सड़क दुर्घटनाएं होती रहेगी। निर्दोष लोग यूं ही मौत के मुंह में जाते रहेंगे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों की मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर विचार किया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK