रांची। झारखंड चैंबर के सानिध्य में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विकसित भारत- 2047 के तहत मेन रोड स्थित काली मंदिर से ‘स्वदेशी अपनाएं-आत्मनिर्भर भारत बनाएं’ पोस्टर लगाओ अभियान का शुभारंभ किया।
इस अभियान में संजय सेठ के संग फेडरेशन चैंबर, गांधी चौक, झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के सदस्यों ने अपर बाजार, कुंजलाल स्ट्रीट, कपड़ा पट्टी, मारवाड़ी टोला का भ्रमण कर सभी प्रतिष्ठानों, ऑफिसों में पम्पलेट लगाकर स्वदेशी उत्पाद बेचने व भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर वस्त्र विकेता संघ के अध्यक्ष उमाशंकर कानोडिया ने कहा कि हम प्रयास करें कि अपने प्रतिष्ठानों में ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी उत्पाद का ही विक्रय करें।
अभियान में हैपी किंगर,विपुल जैन, मुकेश काबरा, प्रमोद सारस्वत, विनय मिड्डा, अमरचंद बेगानी, महेश बजाज, मनमोहन मोहता, विवेक मोहता, सुबोध गुप्ता सहित काफी संख्या में झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के सदस्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK