बिग बॉस फेम जैस्मीन जाफ़र के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज, जानें पूरा मामला

अन्य राज्य देश
Spread the love

केरल। बिग बॉस मालयालम फेम और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जैस्मीन जाफ़र के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। उसके बनाए और अपलोड किए एक वीडियो को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। इसके बाद उन्‍होंने सार्वजनिक माफी मांगी है।

यह है पूरा मामला

जैस्मिन जाफ़र ने नियमों की अवहेलना करते हुए गुरुवायुर मंदिर के पवित्र तालाब में अपने पैर धोते हुए एक वीडियो शूट किया और इसे साझा भी किया। यह स्थान भगवान विष्णु (कृष्ण) की पारंपरिक स्नान क्रिया के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। गैर-हिंदुओं के प्रवेश व वीडियो फिल्माने पर कड़ी रोक है। इसके अलावा मंदिर के नादपंडाल (कोरिडोर) और अन्य क्षेत्रों में फ़ोटोग्राफी/वीडियोग्राफी करना भी अदालत द्वारा विशेष रूप से प्रतिबंधित है।

धार्मिक भावना को आहत किया

गुरुवायुर देवास्वोम बोर्ड के प्रशासक ओबी अरूण कुमार ने मंदिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया है जैस्मिन ने मंदिर परंपराओं और मान्यताओं की अवमानना की। धार्मिक भावनाओं को आहत किया।

शुद्धिकरण का निर्णय लिया गया

मंदिर प्रबंधन ने प्रतिक्रिया स्वरूप पुरोहितों द्वारा छह दिनों तक विशेष ‘पुण्याहम्’ (शुद्धिकरण) रस्में आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसमें 18 विशेष पूजा और 18 शैवेलियां शामिल हैं। इन दिनों मंदिर में दर्शन पर भी अस्थायी प्रतिबंध रहेगा।

जैस्मिन ने मांगी सार्वजनिक माफी

विवाद बढ़ने के बाद जैस्मिन जाफ़र ने सोशल मीडिया पर एक सार्वजनिक माफी जारी की। कहा कि उन्होंने किसी को अपमानित करने का इरादा बिल्कुल नहीं था। यह सब अनजानता के कारण हुआ था। उन्होंने सभी से क्षमा की अपील की।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *