राजकीयकृत मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने जीती प्रतियोगिता

झारखंड
Spread the love

पलामू। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 25 अगस्‍त, 2025 को आयोजित प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में राजकीयकृत मध्य विद्यालय, हुसैनाबाद के विद्यार्थियों ने परचम लहराया। प्रतियोगिता में शत प्रतिशत अंक लाकर सर्वोच्चता हासिल की। यह प्रतियोगिता मध्य विद्यालय के प्रशाल में हुई थी।

इस प्रतियोगिता में वर्ग 6-8 के लड़कों में अमित कुमार शर्मा, खुशी कुमारी वर्ग आठ ए क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान लाये। इसी विद्यालय के वर्ग 3-5 की पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रियांशु कुमारी, दीपक कुमार वर्ग चार प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे।

सभी प्रतिभागियों को बीपीएम रंजना भारती, ब्लॉक रिसॉर्स पर्सन बिनोद कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया। गौरतलब है कि प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित अभ्यर्थी 26 अगस्‍त को जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रखंड का नेतृत्व करेंगे। यह प्रतियोगिता मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) में होगी।

इस अवसर पर राजकीयकृत मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद व वरीय शिक्षक मुहम्मद जुबैर अंसारी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK