- श्री कृष्ण भगवान की सामूहिक छठी धूमधाम से मनायी गई
रांची। कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर 24 अगस्त को श्री कृष्ण भगवान की सामूहिक छठी धूमधाम से मनायी गई। इसमें लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान कृष्ण के भक्त घर-घर से लड्डू गोपाल को सजाकर राधा कृष्ण मंदिर परिसर में शाम चार बजे लाए। विशेष भोग में लड्डू गोपाल को छप्पन भोग लगाया। इस अवसर पर लड्डू गोपाल के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
दुर्गा जागरण मंडली के पवन मनुजा, केसर पपनेजा और स्त्री सत्संग की ज्योति अरोड़ा एवं कौशल्या देवी अन्य कलाकारों के द्वारा भी भजनों की प्रस्तुति दी गयी।

‘वृन्दावन के ओ बांके बिहारी, हमसे पर्दा करो ना मुरारी…..” और “चलो रे मन श्री वृंदावन धाम रटेगे राधे राधे नाम….” एवं “जिसने मेरा दिल लूटा वो तो बांके बिहारी है….” व “वृंदावन की इन कुंज गलीन में खुशबू बिहारी जी की आती है…” जैसे कई भजन गायन कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।
इसके बाद लड्डू गोपाल की आरती अरदास किया गया। प्रसाद का वितरण भक्तों के बीच में किया गया। मीडिया प्रभारी अरुण जसूजा ने बताया कि मंदिर कमेटी ने इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान नंद किशोर अरोड़ा, मुखी राधेश्याम किंगर, चंद्रभान तलेजा, रामचंद्र तलेजा, मनोहर लाल जसूजा, केसर पपनेजा, हरीश अरोड़ा, किशोरी मुंजाल, चुन्नीलाल पपनेजा, चन्दन सिडाना, अरुण जसूजा, किशोरी पपनेजा, गौरीशंकर मादनपोत्रा, हरीश मनुजा, प्रवीण घई, विशाल अरोड़ा, कमल घई, नरेश खत्री, नरेश अरोड़ा, मुकेश तलेजा, विजय जसूजा, विनीत अरोड़ा, पंकज गक्कड़, पवन मनुजा, सुनील कटारिया, पवन पपनेजा, अनिल मुंजाल, निखिल घई, उमंग मनुजा, रोहित तलेजा, विशाल अरोड़ा का सहयोग रहा।
इसके अतिरिक्त रौनक मिड्ढा, विकाश घई, ललित किंगर, सुशील गेरा, संजय पपनेजा, विनोद किंगर, देवराज, मनुजा, मुकेश मुंजाल, कौशल्या देवी, पूनम तलेजा, राज देवी मनुजा, शकुंतला देवी मुंजाल, ज्योति अरोड़ा, नीलम अरोड़ा, राधा देवी तलेजा, बबीता पपनेजा, सिम्मी पपनेजा, संगीता मिढा, रूबी अरोरा, निशा पपनेजा, कामना खत्री, निशा तलेजा, पूजा जसूजा, रेखा घई, रश्मि काठपाल, कांता देवी अरोड़ा, श्वेता चावला, शालू मिड्ढा, सुनीता विज, संगीता मादनपोत्रा,ऋचा मिड्ढा, पिंकी तलेजा, छाया पपनेजा समेत अन्य की विशेष भागीदारी रही।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK