जनता दरबार में पहुंचा सेविका चयन में अनियमितता का मामला

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान

संजय यादव

देवघर। जिलावासियों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लोगों ने भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकंपा, बिजली बिल माफी, झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा।

उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी। आश्वस्त किया कि संज्ञान में आई हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। जनता दरबार के दौरान झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, बिजली माफी एवं राजस्व से संबंधित मामलों को ऑन स्पॉट निराकरण संबंधित विभाग द्वारा किया गया।

सेविका चयन में अनियमितता व पोखरा के प्राकृतिक नेचर बदलने से जुड़े मामलों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर प्रगति प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। शिकायतकर्ता की समस्याएं सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द करें।

श्री लकड़ा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपनी प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।

आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए प्रति सप्ताह मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को समाहरणालय में पूर्वाह्न 10.30 से 11.30 बजे जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।

मौके पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *