राजधानी रांची में विधि व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने की बैठक, दिए ये निर्देश

झारखंड
Spread the love

रांची। मंगलवार को राजधानी रांची में विधि व्यवस्था को लेकर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान एसएसपी ने पिछले महीने दिये गए निर्देशों की सभी थाना प्रभारियों से बारी-बारी से समीक्षा की।

अगले महीने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गए। जिनमें खुले में मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध, काली फिल्म वाली गाड़ियों पर कार्रवाई, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण, महिला सुरक्षा, अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, छिनतई की घटनाओं पर रोक, संगठित अपराध गिरोहों पर कड़ी नजर, लंबित वारंट का निष्पादन, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन शामिल है।

इसके अलावे एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पिछले एक साल में जेल से छूटे अपराधियों के सत्यापन पर भी चर्चा की। साथ ही छिनतई, दुष्कर्म, पॉक्सो, चोरी, लूट और संपत्ति से जुड़े अन्य अपराधों का पर्दाफाश करने पर जोर दिया। जुआ और शराब के अड्डों पर छापेमारी करने के लिए भी निर्देश दिए।

अनुसंधान नियंत्रण में लंबित संपत्ति अपराधों और यूडी मामलों की समीक्षा की और उनके निपटारे की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए। अंत में, पिछले महीने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *