रांची। जेसीआई रांची ने एक्सपो उत्सव-2025 के ब्रोशर का अनावरण बरियातू के ‘होटल रमादा बाय विन्धम’ में 17 अगस्त को किया। प्रायोजको को सम्मानित भी किया। विगत पिछले 27 साल से जेसीआई रांची एक्सपो उत्सव का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक रोशन थे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जेसीआई रांची व्यापार और खेल जगत में युवाओं के लिए मार्गदर्शन का काम कर रहा है। उन्होंने अध्यक्ष प्रतीक जैन और एक्सपो उत्सव-2025 के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल को बधाई दी।

एक्सपो उत्सव 2025 के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल ने एक्सपो ब्रोशर के अनावरण के साथ सभी व्यापार जगत के लोगों को इस आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
अध्यक्ष प्रतीक जैन ने कहा कि एक्सपो उत्सव रांची ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की एक पहचान बन चुका है। यह भारत के पूर्वी क्षेत्र का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेस्ट माना जाता है। एक्सपो ना केवल रांची के व्यापार को बढ़ावा देता है, बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों को भी आकर्षित करता है।
कार्यक्रम का संचालन तपिश केडिया व केशव बजाज ने किया। मौके पर सचिव सन्नी केडिया, विक्रम चौधरी, अभिषेक जैन, दीपक पटेल, सौरभ नरेडी, तरुण अग्रवाल, आदित्य जालान, सिद्धार्थ जैन, नवीन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मोहित वर्मा, विनय मंत्री, अभिनव मंत्री, सौरभ साबू, पंकज साबू, मयंक चौधरी, शुभम साबू, निशांत मोदी, रवि समोटा, अमन पोद्दार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK