Seraikela: आरआईटी थाना के पास पुलिस सब इंस्पेक्टर का मिला शव, मचा हड़कंप

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। बड़ी और दुखद खबर झारखंड के आदित्यपुर से आई है, जहां आरआईटी थाना के पास स्थित जागृति मैदान से पुलिस सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह का शव बरामद हुआ है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पुलिस सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह पूर्व में आरआईटी थाना में पदस्थापित थे और वर्तमान में रांची से यहां थाना मालखाना का प्रभार सौंपने के लिए आए हुए थे।

मृतक के शव को जागृति मैदान के उत्तरी छोर पर स्थित मुर्गा दुकान के पीछे से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि वे अगले साल रिटायर होने वाले थे।

आज सुबह स्थानीय निवासियों ने मुर्गा दुकान के पास शव मिलने की सूचना आरआईटी पुलिस को दी, जिसके बाद शव की पहचान अरुण सिंह के रूप में की गई।

आरआईटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत के कारणों की जांच जारी है। आसपास रहने वालों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK