रांची। धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका जलान ने ध्वजारोहण किया। उनकी अगुवाई में प्रधानाचार्या श्रीमती गुंजन भसीन सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को नृत्य-नाटिका प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता सभी का जन्मसिद्ध अधिकार है। देशभक्ति गीतों और नृत्यों ने पूरे वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।

इसके उपरांत, कृष्ण ही आदि हैं, कृष्ण ही अंत हैं की भावना के साथ जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की विविध लीलाओं का मनमोहक प्रदर्शन किया। विद्यालय के बच्चों ने गोविंदाओं का रूप धारण कर दही हांडी के कार्यक्रम का आयोजन किया। मटकी फोड़ कर कृष्ण जन्माष्टमी का आनंद लिया।
प्रधानाचार्या श्रीमती गुंजन भसीन ने कारागार में जन्म लेकर असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक बने श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK