दुबई में फंसे गुरुचरण महतो की हुई वतन वापसी

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घाघरा के दुबई में फंसे प्रवासी मजदूर गुरुचरण महतो की बुधवार को वतन वापसी हो गयी। साथ ही, कंपनी के द्वारा तीन महीने की मजदूरी का भुगतान कर दिया गया है।

बताते चलें कि गुरुचरण महतो को दुबई में ट्रांसमिशन कंपनी के द्वारा तीन माह से मजदूरी नहीं मिलने के कारण खाने-पीने में परेशानी हो रही थी। वेतन मांगने पर धमकियां दी जा रही थीं। उनको को एक कमरे में बंद करके रखा गया था। महज एक समय खाना दिया जा रहा था।

उन्होंने प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली के माध्यम से वीडियो संदेश जारी किया था। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद झारखंड व भारत सरकार हरकत में आयी।

गुरुचरण महतो ने बताया कि दुबई से उड़ान भरने के बाद सबसे पहले ईश्वर का नाम लेते हुए अपने वतन की मिट्टी को चुमा और फिर गांव आकर अपने कुल देवी-देवताओं की पूजा की। उन्होंने बताया कि गांव में आकर और अपने लोगों से मिलकर वह बहुत सुकून महसूस कर रहे हैं।

घर वापसी होने पर गुरुचरण महतो ने केंद्र और राज्य सरकार, श्रम विभाग की टीम लीड शिखा लकड़ा, समाजसेवी सिकन्दर अली, उनकी आवाज को बुलंद करने वाले मीडियाकर्मियों का आभार प्रकट किया है।

सिकन्दर अली ने बताया कि रोजी-रोटी के लिए लाखों लोग विदेश और परदेश की ओर रूख अख्तियार करते हैं। इस दौरान कई घटनाएं घटित होती हैं, जो काफी दर्दनाक होता है। ना चाहते हुए भी इंसान को जीविकोपार्जन के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *