नई दिल्ली। आईआईटी खड़गपुर की प्लेटिनम जुबली पर 75 रुपये का सिक्का जारी किया जाएगा। संस्थान की स्थापना वर्ष, 1951 में हुई। यह देश का पहला प्रौद्योगिकी संस्थान है। इसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है।
आईआईटी खड़कपुर को 2019 में भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट संस्थान का दर्जा दिया गया है। इस वर्ष यह संस्थान अपनी स्थापना की 75वीं वर्षगांठ यानी प्लेटिनम जुबली मना रहा है। इस खास अवसर पर भारत सरकार 75 रुपये का एक स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने इस संबंध में 12 अगस्त, 2025 को गजट अधिसूचना भी जारी कर दी है।

सिक्को और करेंसी नोटों का संग्रह और अध्यन करने वाले प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार आईआईटी खड़कपुर के 75 रुपये के सिक्के का वजन 40 ग्राम है। यह शुद्ध चांदी से बना है। सिक्के के एक तरफ आईआईटी खड़कपुर की प्लेटिनम जुबली का लोगो बना है।
इसकी ऊपरी परिधि पर हिन्दी और निचली परिधि पर अंग्रेजी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़कपुर लिखा है। इस लोगो के ठीक नीचे हिन्दी और अंग्रेजी में प्लेटिनम जुबली लिखा है। सिक्के के दूसरी तरफ अशोक स्तंभ के नीचे रुपये के प्रतीक चिन्ह के साथ मूल्यवर्ग 75 लिखा है। इसके दाएं और बाएं हिन्दी एवं अंग्रेजी में भारत लिखा है।
सुधीर ने बताया कि इस सिक्के का निर्माण भारत सरकार की कोलकाता टकसाल में हुआ है। यह सिक्का कभी प्रचलन में नहीं आयेगा। जारी होने के कुछ समय बाद कोलकता टकसाल द्वारा बिक्री की जायेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK