रांची। बिरसा कृषि विवि के पूर्व निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ आरपी सिंह रतन का आकस्मिक निधन 12 अगस्त को हो गया। वे विवि सेवा से रिटायर होने के बाद भी राज्य में कृषि विकास से जुड़े संस्थानों और नीति निर्धारकों को मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए एक्टिव रहें।
बतौर निदेशक राज्य गठित होने के बाद से ही सभी जिलों में कृषि विज्ञान केन्द्रों को सक्रिय किया और मजबूत किया। केन्द्र के माध्यम से राज्य में बीज उत्पादन, वैज्ञानिक, प्रसार अधिकारी , इनपुट डीलर एवं किसानों के क्षमता विकास पर जोर दिया।
केवीके के माध्यम से हर जिले में शोध आधारित प्रसार कार्यक्रमों को गति दी। इनके मार्गदर्शन में केवीके ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की अनेकों बहुआयामी योजनाओं और कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक धरातल पर लागू किया।
फार्मर्स फर्स्ट जैसे अनेकों योजनाओं के माध्यम से जनजातीय किसानों के अजीविका सुधार का उल्लेखनीय कार्य किया। राज्य में कृषि विकास का आधार स्तंभ आत्मा संस्थानों और समेति के साथ केवीके का समन्वय स्थापित कर राज्य में कृषि प्रसार को नई दिशा दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


