झारखंड की राखी जैन बनीं जूनियर चैंबर इंटरनेशनल की राष्ट्रीय अध्यक्ष

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड की राखी जैन देश की  प्रतिष्‍ठ‍ित संस्‍था जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनीं। गुजरात के वड़ोदरा में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन NATCON में उन्‍होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष की शपथ ली।

झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली राखी जैन जेसीआई उड़ान की संस्थापक अध्यक्ष रही है। बीते 70 साल में पहली बार झारखंड (मंडल-3) की पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्‍हें निर्विरोध चुना गया।

राखी ने अपने आठ साल के कार्यकाल में राष्ट्रीय अधिशासी उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, एनओएम को-ऑर्डिनेटर के रूप में जेसीआई इंडिया को अपनी सेवाएं दी। अपने कौशल, आत्मविश्‍वास और निष्ठा से उन्होंने सामाजिक चुनौतियों को पार कर महिला सशिक्तकरण को समाज के सामने प्रस्तुत किया है। उन्‍होंने ने वृक्षारोपण, महिला सशक्तिकरण, सेनेटरी नैपकिन वेंडिग मशीन, पानी शुद्धिकरण यंत्र, जल संचयन सहित अन्य प्रकार के प्रशिक्षण कायर्क्रम में अपनी सेवाएं दी।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में वह 26 जनवरी की सुबह 7.50 बजे आ रही है। रांची में जेसीआई के सभी अध्याय जेसीआई उड़ान, जेसीआई रांची, जेसीआई नियो और यूथ के अध्यक्ष एवं सदस्य उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से वह झंडोत्तोलन के लिये आशा फाउंडेशन जाएंगी।

झंडोत्‍तोलन कायर्क्रम में जेसीआई उड़ान की अध्यक्ष 2020 राखी गंगवाल जैन एवं सचिव विनीता जैन, अध्यक्ष 2021 की विनीता चितलांगिया एवं सचिव नीतू छापरिया, उड़ान की पूर्व अध्यक्ष अर्चना मुरारका, वृंदा अग्रवाल, मंडल प्रशिक्षक पल्लवी साबू,दीप्ति‍ बजाज, मंडल प्रशिक्षक आभा भंडारी भी मौजूद रहेंगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।