बिना हेलमेट पहने हुए दोपहिया वाहन चलाने पर लाइसेंस होगा जब्त

झारखंड
Spread the love

  • जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू का जिलावासियों को हिदायत

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लोहरदगा में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। हेलमेट नहीं पहनकर चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों की दुर्घटना में ज्यादा गंभीर हो जाती है। कई बार जान भी गंवानी पड़ती है। जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू ने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें।

सुश्री मुर्मू ने कहा कि अपना ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के आवश्यक कागजात साथ लेकर चलना सुनिश्चित करें। यातायात नियमों का पालन करें। चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट पहने। वाहन के आवश्यक कागजात लेकर ही चले।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि इसका उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। दंड शुल्क की वसूली की जाएगी। साथ ही, लाइसेंस जब्त कर उसे निरस्त करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *