Weather Update : इन राज्‍यों के लिए मौसम विभाग ने आज जारी की चेतावनी, जानें असर

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी 4 अगस्त, 2025 को कई राज्यों में भारी बारिश चेतावनी जारी की है। इसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

क्षेत्रवार बारिश एवं असर

दिल्ली-एनसीआर : लगातार सप्ताह भर बारिश का अनुमान है। सोमवार से बारिश की संभावना अधिक रहेंगी।

उत्तर प्रदेश : पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 से 10 अगस्त तक बहुत भारी बारिश होगी। साथ ही बिजली कड़कने और आंधी की चेतावनी है।

हिमाचल प्रदेश : 4 से 6 अगस्त तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्‍य में अभी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

केरल और लक्षद्वीप : 9 अगस्त तक अरेंज अलर्ट जारी है। भारी से अत्यधिक भारी बारिश एवं तेज हवाओं की संभावना है।

बिहार : पटना, गया, पूर्णिया, मुज़फ्फरपुर, दरभंगा आदि जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ चेतावनी बनी हुई है।

गुड़गांव : लगातार बारिश की चेतावनी है। आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कोलकाता एवं दक्षिण बंगाल : उत्तर बंगाल में अगले 48 घंटे में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

झारखंड : राज्‍य के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही वज्रपात और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK