
रांची के हरमू मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, बड़े पुत्र राकेश सिंह ने दी मुखाग्नि
रांची। झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का आज (रविवार) निधन हो गया। वे पिछले 10 महीने से लंग्स कैंसर से पीड़ित थे। मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज (3 अगस्त 2025) को रांची के कोकर स्थित सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
दोपहर साढ़े तीन बजे कोकर स्थित उनके आवास से शवयात्रा अंतिम संस्कार के लिए निकली। उनके बड़े बेटे राकेश सिंह ने मुखाग्नि दी। इनके निधन पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य ने गहरा शोक जताया है।
हरिनारायण सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखद-राज्यपाल
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने अपने दीर्घ पत्रकारिता जीवन में निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ समाज और राज्य की सेवा की। शोकाकुल परिजनों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की है। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति- मुख्यमंत्री
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन का दुखद समाचार मिला। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दें।
निधन की सूचना से अत्यंत व्यथित हूं- बाबूलाल मरांडी
नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन की सूचना से अत्यंत व्यथित हूं। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से दशकों तक समाज की सेवा की। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दु:ख सहन करने की शक्ति दें।
जानें कौन थे हरिनारायण सिंह?
वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह ने प्रभात खबर और दैनिक हिन्दुस्तान में स्थानीय संपादक (रांची संस्करण) के रूप में कार्य किया। वे फिलहाल आजाद सिपाही के प्रधान संपादक थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail।com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat।whatsapp।com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK