
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव कुछ ही दिनों में होने वाले हैं। इसे लेकर चुनाव आयोग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। पहले चरण में मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम किया गया है। इस दौरान 65 लाख लोगों के नाम हटाए गए हैं। मतदाता सूची प्रकाशन के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनावों से पहले विशेष गहन संशोधन के बाद अपना नाम मतदाता सूची से गायब होने का दावा किया। उन्होंने मीडिया से कहा, ‘मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, हम चुनाव कैसे लड़ेंगे?’
तेजस्वी के आरोप
तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार की मतदाता सूची से लगभग 65 लाख नाम (लगभग 8.5%) हटा दिए गए। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र से 20–30 हज़ार नाम हटाए गए हैं।
साथ ही, आरोप लगाया कि मतदाता विवरण जैसे एड्रेस, बूथ नंबर और EPIC नंबर सूची में नहीं दिए गए, जिससे यह पता नहीं चल पा रहा कि किसके नाम हटाए गए।
तेजस्वी ने चुनाव आयोग द्वारा इस प्रक्रिया की पारदर्शिता की कमी पर सवाल उठाया एवं सुप्रीम कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने की मांग की।
आयोग की प्रतिक्रिया
चुनाव आयोग (ECI) ने तेजस्वी यादव के नाम हटने के दावे का खंडन किया है। ECI ने स्पष्ट किया कि मृत्यु, स्थानांतरण, या दोहराव के आधार पर ही नाम हटाया गया है। ड्राफ्ट सूची अब सार्वजनिक कर दी गई है, जिसमें दावा/आपत्ति की प्रक्रिया अभी जारी है।
तथ्य-जांच रिपोर्ट
पर्यवेक्षकों और रिपोर्ट्स के अनुसार, तेजस्वी यादव ने जो EPIC नंबर (RAB2916120) दिखाया वह गलत था। असल में उनका नाम सही EPIC नंबर (RAB0456228) के साथ सूची में है। उनका नाम “Serial No. 416” पर Digha विधानसभा क्षेत्र के वोटर सूची में मौजूद है।
SIR प्रक्रिया
चुनाव आयोग ने 24 जून 2025 को घोषणा की थी कि बिहार में मतदाता सूची के गहन संशोधन की जायेगी, जिसमें केवल 11 विशेष दस्तावेज़ स्वीकार होंगे। इसमें Aadhaar, राशन कार्ड और पुराना वोटर आईडी कार्ड शामिल नहीं थे।
बाद में सुप्रीम कोर्ट ने 10 जुलाई 2025 को सुझाव दिया कि Aadhaar, वोटर ID, और राशन कार्ड को मान्य दस्तावेज़ के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए था।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK