मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना, जानें कैसी है गुरुजी की तबीयत

झारखंड
Spread the love

रांची। अभी-अभी खबर आ रही है कि, विधानसभा के मॉनसून सत्र में भाग लेने के बाद सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार, उनके पिता शिबू सोरेन का इलाज दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में चल रहा है। उनकी तबीयत में काफी उतार चढ़ाव हो रहा है।

बताते चलें कि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को हुई सर्वदलीय बैठक के बाद कहा था कि अब तक डॉक्टरों ने स्पष्ट नहीं कहा है कि गुरुजी की तबीयत ठीक होने में कितना वक्त लगेगा।

सदन में स्पीकर ने भी गुरुजी यानी शिबू सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इधर बाबूलाल मरांडी ने भी गुरुजी के स्वस्थ होने की कामना की है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj