
चाईबासा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला-केरा मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। सड़क पर धान रोपकर प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेताया कि अगर 10 दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
यह सड़क कराईकेला से होकर प्रसिद्ध केरा मंदिर तक जाती है। यह जिले की एक प्रमुख सड़क मानी जाती है, लेकिन इसकी जर्जर स्थिति ने स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व JLKM के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय कुमार महतो और प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश महतो ने किया।
उनके साथ राजेंद्र मेलगांडी, संजय महतो, कुलदीप महतो, अनिल महतो, घासिया, शंकर लोहार, मांहगीलाल मेलगांडी, वनविहारी, शिवचरण, अमित महतो, सहदेव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व समर्थक शामिल थे।
सड़क पर धान लगाकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह संदेश देने की कोशिश की कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि अब वह खेती लायक बन चुकी है। JLKM नेताओं ने प्रशासन को स्पष्ट रूप से धमकी दी कि अगर 10 दिन के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए सरकार से अविलंब कार्रवाई की मांग की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK