
चाईबासा। प्रथम राज्य स्तरीय लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) में उपविजेता बनी टीम की खिलाड़ियों ने ट्रॉफी व पुरस्कार के साथ उपायुक्त चंदन कुमार से भेंट की। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में सोमवार को मुलाकात की।
उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्हें चॉकलेट भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। जिले का नाम रौशन करने पर टीम को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान बताया गया कि टीम की संध्या तमसोय को टूर्नामेंट की “उत्कृष्ट गोलकीपर” और शकुंतला तमसोय को “मैन ऑफ द सीरीज” का पुरस्कार मिला है। यह प्रतियोगिता बीआईटी-मेसरा, रांची के प्रांगण में आयोजित की गई थी, जिसमें पश्चिमी सिंहभूम की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता स्थान प्राप्त किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK