
- मंत्री ने 744 स्वास्थ्य संस्थानों को किया सम्मानित
- विजेताओं को दिया गया चेक, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र
रांची। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जब तक झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को जनता के अनुकूल और सशक्त नहीं बना देता, तब तक मैं चैन से बैठने वाला नहीं हूं। उन्होंने यह बात कायाकल्प, एनक्वास, लक्ष्य और मुस्कान जैसे महत्वपूर्ण गुणवत्ता मापदंडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को सम्मानित करते हुए कही। नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान के प्रेक्षागृह में सम्मान समारोह हुआ।
इस अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, मेडिकल कॉरपोरेशन के एमडी अबु इमरान, डॉ. सिद्धार्थ सान्याल समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, विजेता प्रतिभागी और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में 6 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित हो रहे हैं, जिनमें एक उनके गृह जिले जामताड़ा में भी होगा। हाल ही में 126 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
डॉ. अंसारी ने रिम्स-2 की स्थापना को समयबद्ध रूप से पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, राज्य में पहली बार रोबोटिक टेक्नोलॉजी से इलाज की सुविधा जल्द शुरू होने की बात भी कही।
स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि सभी जिला अस्पतालों को चार-चार नए एम्बुलेंस दिए जाएंगे जिससे मरीजों के आवागमन में क्रांतिकारी सुधार आएगा।
राज्य के दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में मरीजों को खाट या मचिया पर अस्पताल लाने की मजबूरी अब खत्म होने जा रही है। मंत्री ने निर्देश दिया है कि 15,000 स्ट्रेचर जल्द से जल्द गांव स्तर तक उपलब्ध कराए जाएं।
मिला प्रतिष्ठित गुणवत्ता प्रमाणन
- इस वर्ष कायाकल्प, एनक्वास, लक्ष्य और मुस्कान योजनाओं के तहत 744 स्वास्थ्य संस्थानों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
- रांची सदर अस्पताल को कायाकल्प श्रेणी में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिला।
- इको-फ्रेंडली जिला अस्पताल की श्रेणी में भी रांची सदर को प्रथम पुरस्कार मिला और 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
- सीएचसी ओरमांझी को इको-फ्रेंडली सीएचसी श्रेणी में सम्मानित किया गया।
- सदर अस्पताल सिमडेगा को एनक्वास एवं लक्ष्य सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ।
272 संस्थानों को एनक्वास सर्टिफिकेट
- 11 सदर अस्पताल, 31 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 48 शहरी/प्राथमिक केंद्र और 380 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को कायाकल्प प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
- रांची और रामगढ़ सदर अस्पताल को मुस्कान प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK