
पटना। सोमवार को बिहार की साइबर थाना बांका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर शिक्षकों से ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी खुद को जिला शिक्षा पदाधिकारी बताकर सरकारी मोबाइल नंबर और ई-शिक्षा कोष का दुरुपयोग कर रहे थे। मामले का खुलासा अमरपुर के मध्य विद्यालय लौसा के प्रधानाध्यापक की शिकायत पर हुआ।
बताते चलें कि, पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर डीएसपी अनूपेश नारायण के नेतृत्व में गठित टीम ने पटना, नवादा और नालंदा में छापेमारी कर यह कार्रवाई की। जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो सभी नालंदा जिले के रहने वाले हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में सैनी कुमार, सूरज कुमार, अभिषेक कुमार और संतोष कुमार सभी नालंदा जिले के फरासपुर गांव निवासी हैं। इनके पास से पांच मोबाइल और 10 सिम कार्ड बरामद किए गए। सभी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj