अंतर्राज्यीय युवा विनिमय कार्यक्रम में झारखंड को मिला तीसरा स्थान

झारखंड
Spread the love

रांची। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राज्यीय युवा विनिमय कार्यक्रम 23 से 26 जुलाई तक चला। इसमें पूरे देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 900 प्रतिभागियों ने हिस्‍सा लिया। इसमें झारखंड को तीसरा स्‍थान मिला।

समारोह का उद्घाटन हरियाणा सरकार के खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग के मंत्री गौरव गौतम ने 23 जुलाई को किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी थे।

झारखंड से 25 सदस्यीय दल उक्त कार्यक्रम में शामिल हुआ। सभी प्रतिभागियों ने झारखंड के लोक नृत्य एवं लोक संगीत के माध्यम से जीवंत प्रदर्शन किया।

एलोकेशन में तीन प्रतिभागियों ने झारखंड की ऐतिहासिक विरासत, महापुरुषों के योगदान, कला संस्कृति, गीत संगीत, खान पान, जीवन शैली, पर्व त्यौहार सहित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताया।

पूरे समारोह में सभी राज्यों के प्रतिभागियों की प्रतिभा का मूल्यांकन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ निर्णायक मंडल ने किया।

लोक संगीत, लोक नृत्य, एलोकेशन एवम दलों के अनुशासन, समय पालन के साथ टीम भावना को सामूहिक रूप से अंक प्रदान किया।

अंतिम परिणाम में प्रथम मेघालय, द्वितीय लद्दाख एवं तृतीय झारखंड रहा।

विजेता टीम को हरियाणा सरकार के युवा सशक्तिकरण एवं उधमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने ट्रॉफी प्रदान किया। विजेता टीम के सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दिया गया।

झारखंड की इस विशेष उपलब्धि पर राज्‍य के खेल निदेशक शेखर जमुआर, अवर सचिव राजेश कुमार, राज्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने अंतर्राज्यीय युवा विनिमय कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र गए राज्य के युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

झारखंड के युवाओं के दल का नेतृत्व डॉ हैप्पी भाटिया (नोडल पदाधिकारी) एवं डॉ मनीष चंद्र टुडू (एस्कॉर्ट पदाधिकारी) ने किया। झारखंड की टीम 28 जुलाई की रात रांची लौट जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK