तमिल सिनेमा सुपर स्टार कमल हासन बने राज्यसभा सांसद, जानें किस भाषा में ली शपथ

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। एक्टर कमल हासन के फैंसों के लिए खुशखबरी है। तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम चीफ कमल हासन ने दिल्ली में शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है।

कमल हासन ने अपनी शपथ तमिल भाषा में ली है। वर्ष 2017 में अपनी राजनीतिक पार्टी मक्कल निधि मय्यम की स्थापना करने के बाद कमल हासन के लिए राजनीतिक क्षेत्र में यह एक बड़ी उपलब्धि है।

कमल हासन को राज्यसभा में मिली सदस्यता के पीछे का श्रेय डीएमके को भी जाता है, जिससे अब वह आधिकारिक तौर पर जुड़ चुके हैं।

बताते चलें कि, कमल हासन ने राजनीति में कदम 2017 में रखा। उन्होंने अपनी पार्टी मक्कल निधि मय्यम की स्थापना की थी। स्थापना के दो साल बाद एमएनएम ने पहली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में कदम रखा, जिसमें उन्होंने केवल 4 प्रतिशत वोट हासिल किए थे।

2021 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कमल हासन कोयंबटूर दक्षिण सीट से खड़े हुए। इस चुनाव में बीजेपी के वनाथी श्रीनिवासन ने उन्हें मामूली वोट के अंतर से हरा दिया था। इसके बाद 2024 में, उनकी पार्टी ने चुनाव लड़ने की बजाय डीएमके का समर्थन किया, जिसके बदले कमल हासन को राज्य सभा की सदस्यता प्राप्त हुई।

अब 2026 की तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कमल हासन डीएमके के साथ अपनी पार्टी का गठबंधन कर सकते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *