Jharkhand Weather : बंगाल की खाड़ी में बना प्रो प्रेशर एरिया, कल से दिखेगा ये असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बन गया है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके अच्छी तरह से चिह्नित होने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तरी ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। इसका प्रभाव राज्‍य में देखने को मिलेगा। इसके कारण कई जिलों में बारिश कहर बरपा सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 24 जुलाई को दी।

तापमान में बदलाव होगा

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

सभी जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 25 से 29 जुलाई तक को राज्‍य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 25 से 28 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

यहां भारी बारिश संभव

केंद्र के अनुसार 25 जुलाई को उत्‍तर-पश्चिम को छोड़कर शेष भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 26 जुलाई को उत्‍तर-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 27 और 28 जुलाई को राज्‍य के दक्षिणी, मध्‍यमवर्ती और उत्‍तर-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।

यहां बहुत भारी बारिश होगी

केंद्र के अनुसार 25 जुलाई को राज्‍य के दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम जिले में पड़ने की संभावना है।

केंद्र के अनुसार 26 जुलाई को राज्‍य के दक्षिण और मध्‍यमवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम जिले में पड़ने की संभावना है।

केंद्र के अनुसार 29 जुलाई को पूरे राज्‍य में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *