भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने घूस लेते पंचायत सचिव को रंगेहाथ दबोचा

झारखंड अपराध
Spread the love

दुमका। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, दुमका ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरहेट प्रखंड के पंचायत सचिव को घूस लेते 24 जुलाई को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पंचायत सचिव संतोष कुमार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकान निर्माण के लिए लाभुक से घूस मांगने के आरोप में पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक लाभुक ने जनमन आवास योजना (सं. जेएच151989-540) के तहत स्वीकृत ₹2,20,000 स्‍वीकृत हुई थी। इस राशि में से ₹30,000 की पहली किस्त मिल चुकी थी। शेष राशि निर्गत कराने के लिए आरोपी बरहेट प्रखंड की बरमसिया पंचायत के पंचायत सचिव संतोष कुमार ने ₹7,500 की रिश्वत की मांग की थी। उनका कहना था कि पैसा नहीं देने पर जियो टैग नहीं करूंगा।

लाभुक द्वारा मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, दुमका कार्यालय में की गई। इसके सत्‍यापन के बाद 23 जुलाई, 2025 को मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। ट्रैप टीम द्वारा 24 जुलाई को पंचायत सचिव को ₹3,500 की रिश्वत लेते हुए बरहेट प्रखंड कार्यालय परिसर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में दो स्वतंत्र गवाह भी उपस्थित थे।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 (ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK