सुरेश्वर महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। श्रावण मास की दूसरी सोमवारी को रांची के स्वर्ण रेखा नदी के तट पर स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रातः 4 बजे बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर भक्तों के लिए पट को खोल दिया गया। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। हजारों भक्तों ने बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयकारे से आसपास का क्षेत्र शिवमय हो गया।

संध्या 7 बजे बाबा भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद भोलेनाथ की महाआरती की गई। संध्या आरती में भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया। आरती के बाद 101 किलो खीर का भोग लगाया गया। भोग लगाकर प्रसाद के रूप में भक्तों के बीच में वितरित किया गया।

मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश साहू, महासचिव संतोष कुमार, संजय कुमार, आलोक कुमार, दिलीप साहू, बबलू साहू, गूजा तिर्की, कृष्णा ठाकुर, रंजीत राम, मनपुरन नायक, रामशरण तिर्की, शत्रु नायक, दशरथ सिंह, विक्रम साहू, रतनलाल, केशव केशरी, नंदू ठाकुर, धन्नजय सिंह सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *