
चक्रधरपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा के चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष मुन्ना खान की शुक्रवार देर रात मृत्यु हो गई। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पार्टी संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार नगर अध्यक्ष चुना गया था। उनके निधन की खबर से चक्रधरपुर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा, “राजनीति में हमेशा बड़े भाई की भूमिका निभाने वाले मुन्ना खान जी का निधन बेहद दुःखद है। वे हमारे मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत थे। भले ही वे शारीरिक रूप से अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और स्नेह सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।”
विधायक ने शोकसंतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। झामुमो कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने इस क्षति को अपूरणीय बताया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK