जिले में विशेष स्वच्छता एवं जल निकासी अभियान की हुई शुरुआत

झारखंड
Spread the love

  • विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों की छतों और परिसर की सफाई की गई

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिले में विशेष स्वच्छता एवं जल निकासी अभियान की शुरुआत 18 जुलाई को हुई। इसके तहत विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अस्पताल परिसरों में साफ-सफाई कार्य के साथ की गई। लगातार हो रही वर्षा के कारण उत्पन्न जलजमाव एवं सीलन की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन यह अभियान चला रहा है।

अभियान के पहले दिन जिले के कई विद्यालय परिसरों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की छतों पर जमा वर्षा जल को हटाया गया। नालियों की सफाई कर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की गई। विद्यालयों में शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वच्छता के महत्व को समझते हुए परिसर की सफाई में योगदान दिया। अस्पतालों में भी छतों और बरामदों की सफाई के साथ जल निकासी कार्य संपन्न किया गया।

उपायुक्त द्वारा पहले ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया था कि सभी कार्यों की जियो टैग्ड फोटोग्राफ एकत्र कर जिला स्तर पर प्रस्तुत की जाए, ताकि अभियान की सतत निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

यह विशेष अभियान भवनों की संरचना को क्षति से बचाने के लिए कारगर है। बच्चों, मरीजों व आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं रोगमुक्त वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल भी है। जिला प्रशासन द्वारा यह अभियान 26 जुलाई तक निरंतर रूप से संचालित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK