18 दिन बाद 22.5 घंटे की यात्रा कर शुभांशु शुक्ला ने धरती पर रखा कदम, यहां देखें वीड‍ियो, फिर ये हुआ

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। मंगलवार देशवासियों के लिए गर्व करने का क्षण रहा। 18 दिनों बाद अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला समेत एक्सिओम-4 मिशन के उनके तीन अन्य साथियों ने आज पृथ्वी धरती पर कदम रखा।

ड्रैगन ग्रेस अंतरिक्ष यान से सभी बाहर निकले। उनका यान दक्षिणी कैलिफोर्निया में सैन डिएगो के नजदीक समुद्र में उतरा। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन के प्रवास के बाद अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी पर लौटने से पहले 22.5 घंटे की यात्रा की।

स्पेस एक्स ने सुभांशु शुक्ला के कैप्सूल से बाहर निकलने का वीडियो भी जारी किया है। शुभांशु शुक्ला, कमांडर पैगी व्हिटसन, मिशन विशेषज्ञ स्लावोज़ उज्नान्स्की-विस्नीवस्की और टिबोर कापू को लेकर अंतरिक्ष यान सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो गया था। करीब 22.5 घंटे की यात्रा के बाद उनका अंतरिक्ष यान धरती पर पहुंचा।

एक्सिओम-4 के चालक दल के उतरने के बाद उनकी चिकित्सीय जांच की गई। चारों अंतरिक्ष यात्रियों के फिर से धरती के वातावरण में गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव के प्रति अनुकूलन के लिए सात दिन पुनर्वास कार्यक्रम में रहेंगे।

यहां देखें वीड‍ियो

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *