Jharkhand: लापता विवाहिता प्रेमी के साथ बरामद, अपार्टमेंट से रहस्यमय ढंग से हो गयी थी गायब

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट से कई दिन पहले रहस्यमय ढंग से गायब हुई विवाहिता को उलीडीह पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।

महिला अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। पुलिस ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस विवाहिता से पूछताछ कर रही है और उसका बयान दर्ज कर रही है। बयान कोर्ट में भी दर्ज कराया जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, विवाहिता के पति ने उलीडीह थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आशंका जताई थी कि उसकी पत्नी किसी साजिश का शिकार हो सकती है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए उलीडीह पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी निगरानी के आधार पर महिला का पता लगाया। आखिरकार महिला को उसके प्रेमी के साथ चाईबासा के एक इलाके से बरामद किया गया।

इधर सूत्रों के अनुसार, विवाहिता ने पुलिस के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपने प्रेमी को बहुत प्यार करती है और उसके बिना नहीं रह सकती। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके माता-पिता ने उसकी जबरन शादी कर दी थी, जिससे वह खुश नहीं थी। महिला का यह बयान मामले को नया मोड़ दे सकता है।

अब पुलिस इस पूरे मामले की कानूनी बारीकियों की जांच कर रही है। प्रेमी युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विवाहिता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस की निगरानी में उसका बयान कोर्ट में दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उलीडीह पुलिस का कहना है कि बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj