लातेहार। रविवार को पुलिस और सशस्त्र सीमा बल को बड़ी कामयाबी मिली है। दोनों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भाकपा माओवादी संगठन के सदस्य जगन लोहरा को गिरफ्तार कर लिया है।
लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। लातेहार पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
लातेहार पुलिस के अनुसार, जगन लोहरा पिछले पांच वर्षों (2020) से फरार चल रहा था और कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था। वह लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र स्थित करंज टोली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने जगन लोहरा को उसके घर से गिरफ्तार किया और आज (13 जुलाई 2025) जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, जगन लोहरा छिपादोहर थाना क्षेत्र के रमनदाग जंगल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल था। यह मुठभेड़ पूर्व माओवादी रीजनल कमांडर छोटू खेरवार और नकुल यादव के दस्ते के साथ हुई थी।
इस घटना के बाद से ही जगन भूमिगत हो गया था और लगातार सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त से बच रहा था। जगन लोहरा के खिलाफ छिपादोहर थाना में कांड संख्या 14/2020 के तहत विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। इस गिरफ्तारी को नक्सलियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj


