
रांची। शनिवार को तीन लाख से अधिक महिलाओं को खुशखबरी मिली है। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं को मई महीने की सम्मान राशि 2500 रुपये का भुगतान कर दिया गया है।
जानें कितने को मिले पैसे
इस योजना के पहले चरण में रांची जिले की 3 लाख 25 हजार 51 महिलाओं को उनके बैंक खातों में कुल 81 करोड़ 26 लाख 27 हजार 500 की राशि भेजी गई है। यह भुगतान पूरी तरह आधार-आधारित है, यानी जिनका आधार बैंक से लिंक था, उन्हें सीधे पैसा मिल गया।
इस क्षेत्र की महिलाओं को मिले 2500 रुपये
अनगड़ा – 13,588
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 13,138
बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 9,917
बेड़ो – 16,242
बुंडू – 6,724
बुंडू नगर पंचायत – 2,720
बुढ़मू – 14,362
चान्हो – 15,998
हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 16,011
इटकी – 8,381
कांके – 26,486
कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 936
खलारी – 7,526
लापुंग – 8,548
मांडर – 19,309
नगड़ी – 14,095
नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 6,545
नामकुम – 14,097
नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 5,933
ओरमांझी – 14,960
राहे – 7,773
रातू – 14,673
सिल्ली – 16,759
सोनाहातू – 10,687
तमाड़ – 14,654
सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 24,989
उपायुक्त ने की ये अपील
जिन महिलाओं का आवेदन पहले ही मंजूर हो चुका है, लेकिन जिनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें अभी भुगतान नहीं हुआ है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अपील की है कि सभी लाभुक जल्दी से जल्दी आधार सीडिंग करवा लें, ताकि अगली किस्त में उन्हें भी फायदा मिल सके।
साथ ही जिनका भौतिक सत्यापन अभी बाकी है, वे अपनी नजदीकी आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क करें, सत्यापन फॉर्म लें और प्रक्रिया पूरी करें। सत्यापन पूरा होने के बाद उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj