
रांची। ओडिशा से रांची आ रही महालक्ष्मी बस एनएच-33 पर गुरुवार तड़के बड़ा जमशेदपुर के भिलाई पहाड़ी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गयी।
स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और सूचना पाकर पहुंची पुलिस की मदद से उन्हें जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर बताई गई है।
एमजीएम थाना प्रभारी ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संभवतः चालक की आंख लग जाने के कारण वाहन का नियंत्रण छूट गया, जिससे यह हादसा हुआ।
पुलिस ने बस को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कर दिया है। मामले की जांच जारी है। यात्रियों ने प्रशासन और स्थानीय लोगों का धन्यवाद किया, जिनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK